संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 14 Jun 2023 12:08 AM IST

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर बरौली गांव में सोमवार की रात तिलक समारोह के दौरान बज रहे डीजे में डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया गांव निवासी राम सजीवन ने बताया कि उसके परिवार में सोमवार की रात तिलक समारोह चल रहा था। दरवाजे बज रहे डीजे में गांव के ही आरोपी और उसके साथ तीन-चार अन्य अज्ञात लोग डांस करने को लेकर मारपीट करने लगे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी उस पर भी टूट पड़े। बचाने आई उसकी पत्नी गुलाबो बेटी शिवानी को भी मारा पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *