रायबरेली। ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। शनिवार को डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। इसके साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार के 12 मरीज भर्ती कराए गए।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में शनिवार को 95 मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। इस जांच में वजीहा (11), आयशा बानो (10), संतोष कुमार (25), सुमैया (28), संतोषी (40), लक्ष्मी (27), राम सुमेर (62) और तसन्नुम (30) डेंगू संक्रमित मिलीं। इनमें कई मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

अवकाश होने के चलते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू संक्रमित मिले लोगों के परिवार के सदस्यों की जांच करने के साथ दवा का छिड़काव करने के लिए नहीं पहुंचीं। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सफाई कर्मियों के माध्यम से दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ अस्पतालों के अधीक्षक को जुकाम व बुखार के मरीजों का विशेष इलाज करने की हिदायत दी गई है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की भीड़ लग रही है। शनिवार को इमरजेंसी में पहुंचे बुखार पीड़ितों में 12 की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *