संवाद न्यूज एजेंसी
डलमऊ (रायबरेली)। आरेडिका में तैनात डॉ. अरुण, उसकी पत्नी अर्चना, बेटी अदीवा और आरव का बुधवार की देर शाम डलमऊ के श्मशान गंगाघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान डॉ. अरुण, उसकी पत्नी, बच्ची की चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद परिजन रो पड़े। मृतक अरुण के छोटे भाई अशोक कुमार सिंह ने चिताओं को मुखाग्नि दी। वहीं चार वर्षीय आरव को दफनाया गया। छोटे भाई अशोक ने बताया कि शनिवार की शाम भाई अरुण से उसकी बात हुई थी। अरुण ने सबकुछ ठीकठाक बताया था। उनकी बातों से लग रहा था कि वह किसी तरह की कोई परेशानी में नहीं थे। पता नहीं यह सब कैसे हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर लालगंज पुलिस भी तैनात रही।
