महराजगंज (रायबरेली)। विकास खंड क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे ज्योना गांव के रहने वाले एक दिव्यांग को मुख्यमंत्री आवास से वंचित करने के मामले में एडीओ काॅपरेटिव और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर पात्रता सूची में दिव्यांग का नाम डलवाए जाने की मांग की।

पूरे उदवत सिंह मजरे ज्योना गांव का रहने वाला गरीब जगमोहन 80 फीसदी दिव्यांग है। उसने अधिकारियों से एक महीने पहले आवास दिलाए जाने की मांग की थी। उसे आवास दिलाने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में उसे अपात्र बता दिया गया। इससे गुस्साए दिव्यांग और उसके साथ आए ग्रामीण वीरेंद्र यादव, राममिलन, हिमांशु श्रीवास्तव, छेदीलाल पासी, नीरज ने एडीओ कोऑपरेटिव अरुण कुमार श्रीवास्तव और ग्राम विकास अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर भड़ास निकाली।

ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांग को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। एसडीएम राजितराम गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराकर दिव्यांग की मदद की जाएगी। बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि यदि दिव्यांग पात्र है, तो आवास दिलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें