राजधानी लखनऊ में शनिवार को मड़ियांव थाना पुलिस ने नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का मौसा लगता है और बरेली का रहने वाला है। इसे कैरियर डेंटल कॉलेज के पास से पकड़ा गया है। 

यह है पूरा मामला

चौक निवासी युवक की पत्नी 2016 में किसी दूसरे युवक के साथ चली गई थी। तब से उसके बेटे व बेटी अपने ननिहाल फैजुल्लागंज इलाके में रहते थे। नानी की मौत के बाद मामा-मामी व मौसी उनकी देख-रेख कर रहे थे। इसी बीच मौसी ने बरेली निवासी युवक से शादी कर ली। इसके बाद युवक भी अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। 

मृतका के भाई ने मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें नाबालिग बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताई। भाई के मुताबिक, 18 मार्च की रात बहन को मौसा अपनी बाइक से दवा दिलाने की बात कहकर ले गया था। कुछ देर बाद उसने फोन करके बताया कि रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट करके किशोरी को जबरन कार में बैठाकर ले गए हैं। 

नदी किनारे मिले थे किशोरी के कपड़े व चप्पल

सूचना पर परिजन व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। वहां पर मौसा नशे में धुत मिला। पुलिस ने किशोरी की तलाश में रातभर आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे किशोरी के कपड़े व चप्पल पड़े मिले। लेकिन, किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। 

19 मार्च को सुबह दोबारा खोजबीन करने पर उसका अर्धनग्न शव पीपा पुल के पास नदी से बरामद किया गया। मृतका के भाई ने मौसा पर दुराचार के बाद हत्या करके शव नदी में फेंकने की आशंका जताई। उसने बताया कि मौसा उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। वह पहले भी कई बार गलत हरकत करने का प्रयास कर चुका था। 

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व में दर्ज एफआईआर में हत्या और पॉक्सो की धारा बढ़ाकर आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें