संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 21 Jun 2023 12:33 AM IST

रायबरेली। विभिन्न मांगों को लेकर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मी दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल सबसे ज्यादा परेशानी ग्राहकों को झेलनी पड़ी। धन निकासी समेत अन्य काम के लिए पहुंचे बैंक कर्मियों को वापस घरों को लौटना पड़ा।

बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं इंप्लाइज यूनियन व सेवानिवृत समिति के संयुक्त तत्वावधान में कर्मियों ने सिविल लाइंस स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने नई भर्ती न किए जाने, गृह ऋण का वितरण राज्य के बाहर के कर्मचारियों को न किए जाने समेत अन्य मांगों को जोरदारी के साथ उठाया। यूनियन के संरक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि जिले में कुल 89 शाखा हैं। इसमें से 52 शाखाओं में पूरी तरह से कामकाज ठप रहा। आठ करोड़ का लेनदेन ठप रहा। धरने के बाद बैंक कर्मियों ने प्रशासनिक प्रमुख पीपी सिन्हा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय सेवानिवृत समिति के महामंत्री अजीत मेहरोत्रा, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र भदौरिया, इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष तौफीक अहमद, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री बीपी उपाध्याय, विदित प्रताप सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें