नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे रही विलंब

ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझते रहे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही आसपास के जिलों को जोडऩे वाली गाडिय़ां भी विलंब से चल रही हैं। बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो घंटे से ज्यादा विलंब से आई। इस ट्रेन को लखनऊ से ही पौने दो घंटे विलंब से चलाया गया था। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा देर से आई।

सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें आधे घंटे से कम विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को इंतजार कराया। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर इधर-उधर टहलते रहे। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट आ रही हैं।

पटरी उतारते समय टूट गया ट्रैक का स्लीपर

ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर की रेलवे क्राॅसिंग संख्या 43-सी के पास बुधवार को मालगाड़ी से नई पटरी उतारते समय ट्रैक का एक स्लीपर टूट गया। जानकारी होते ही क्षतिग्रस्त स्लीपर को बदल दिया गया। इस घटना से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) मो. सईद ने बताया कि पुरानी और कमजोर पटरियों को बदलने का काम निरंतर चलता रहता है। इसके लिए ट्रैक के किनारे पटरियों के टुकड़े मालगाड़ी से उतारे जा रहे थे। इनमें एक पटरी से ट्रैक का एक सीमेंटेड स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गया। टूटा स्लीपर बदल दिया गया है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *