ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनिया उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से बृहस्पतिवार को भी तहरीर नहीं दी गई।
ऊंचाहार नगर के ओवरब्रिज के पास पूरे मनी मजरे खोजनपुर गांव निवासी राहुल कुमार (25) को बुधवार शाम गोली मार दी गई थी। पीठ में गोली लगने से घायल राहुल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।