संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST

रायबरेली। डीपीआरओ ने मंगलवार को महराजगंज ब्लॉक के ज्योना ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उन्हें ग्राम पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान नहीं मिला। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर व प्रिंटर ग्राम प्रधान के घर पर रखा है।

इस पर डीपीआरओ ने पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार

को फटकार लगाई। उन्होंने कंप्यूटर व प्रिंटर पंचायत सचिावालय में रखवाने के आदेश दिए। डीपीआरओ को ज्योना में सामुदायिक शौचालय भी संचालित नहीं मिला। महिला समूह ने आठ माह पहले से संचालन करने से मना कर दिया है। इसके बाद से केयर टेकर नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक शौचालय का इस्तेमाल नहीं किया गया। मनमानी मिलने पर डीपीआरओ ने पंचायत अधिकारी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *