रायबरेली। मनिका सिनेमा रोड स्थित एक होटल में सोमवार को प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में कराए गए कार्य और शुरू कराई गई योजनाओं की जानकारी दी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से सवाल किया गया कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालगंज में बाईपास पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। कुछ दिन बाद ही ओवरब्रिज डैमेज हो गया है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। सड़कें खस्ताहाल हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह जवाब तो सांसद सोनिया गांधी को देना चाहिए। जिले की इन समस्याओं को वह सांसद में क्यों नहीं उठाती। सवाल किया गया कि प्रदेश सरकार आपकी है तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह कहते जवाब देने से बचने का प्रयास किया कि आज सिर्फ मोदी सरकार के कार्यों को बताने का कार्यक्रम है। जिले की जनसमस्याओं का ठीकरा उन्होंने सांसद सोनिया गांधी पर फोड़ा। उन्होंंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नौ साल में जितने कार्य हुए, वह कभी देश में नहीं हुए। मोदी सरकार ने शौचालय बनवाने का काम किया। एक समय था कि पानी संकट से लोगों को परेशान होना पड़ता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख का इलाज मोदी सरकार फ्री में करा रही है। गरीबों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह अन्य योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया जा रहा है। इस मौके पर राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, स्वेता सिंह, मीडिया प्रभारी विजय वाजपेयी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *