संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:27 AM IST

रायबरेली। यातायात नियमों की अनदेखी कर संचालित वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार तड़के चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह की टीम ने लालगंज में तीन और गुरुबख्शगंज में दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 45 छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि ड्राइवर के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 20 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। हेलमेट नहीं लगाने पर 15 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें