लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओकास सोसाइटी में 15 सितंबर की रात शराब के नशे में लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग करने वाले बीएससी छात्र सिद्धार्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से पुलिस ने उसके पिता की लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। पुलिस शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रशासन को पत्र भेजने की बात कह रही है।

इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, सोसाइटी में 15 सितंबर की रात एक युवक ने नशे की हालत में हवाई फायरिंग की थी। मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी।

फुटेज से सोमवार को पुलिस ने कैंसर अस्पताल चौराहे के पास से मऊ निवासी सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हवाई फायरिंग में इस्तेमाल की गई सिद्धार्थ के पिता अशोक सिंह की लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिद्धार्थ 15 सितंबर की रात सोसाइटी में अपने गांव के एक युवक से मिलने आया था। उसने शराब के नशे में पिता की लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *