संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST

रायबरेली। एक शोरूम के प्रबंधक से विवाद की शिकायत पर पीआरडी जवान को सदर कोतवाली बुलाकर सिपाही ने डंडे और बेल्ट से पीटा। पिटाई से घायल पीआरडी जवान ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।

इस बीच पीआरडी जवान का चोट दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों को जानकारी हुई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर करने के साथ जांच के आदेश दिए।

पीआरडी जवान पुष्पेंद्र कुमार की शनिवार को डिग्री कॉलेज चौराहा पर डयूटी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका चौराहा पर कैनाल रोड स्थित एक शोरूम के मैनेजर गुरुप्रीत से विवाद हो गया। मैनेजर ने इसकी शिकायत सदर कोतवाली में की। एक सिपाही ने पीआरडी जवान को कोतवाली बुलाया।

आरोप है कि कोतवाली पहुंचने पर सिपाही ने डंडे और बेल्ट से पीआरडी जवान की पिटाई कर दी। पीआरडी जवान का आरोप है कि मारपीट करने के साथ सिपाही ने उसे फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर करके प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर सिपाही को निलंबित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें