संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 20 Nov 2023 12:46 AM IST

रायबरेली। लोक निर्माण विभाग के एक सहायक अभियंता (एई) के साथ कार्यालय में उनके ही वाहन चालक ने अभद्रता करने के साथ जानमाल की धमकी दी। घटना के करीब तीन हफ्ते बाद एई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

लोक निर्माण विभाग खंड दो के एई फूलचंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नारायणनगर गोरा बाजार निवासी वाहन चालक प्रमोद कुमार वर्मा ने 27 अक्तूबर को कार्यालय में घुसकर अभद्रता की। विरोध करने पर छत से फेंककर मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाला। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें