ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के लबेदवा गांव में रविवार रात चोरों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनके भाई समेत तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों मकानों से चोरों ने जेवरात, नगदी समेत करीब 69 लाख का माल पार कर दिया। इन घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी को देखते हुए सीओ डलमऊ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका

रोहनिया ब्लाक के पूर्व प्रमुख शिव कुमार यादव सपरिवार लबेदवा गांव में रहते हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। रात में मकान की चारदीवारी में पहुंचे चोरों ने वहां सीसीटीवी कैमरे को घुमा दिया। इसके बाद छत के साथ घर के अंदर पहुंचे और बक्सों व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें 13 लाख रुपये नकद व करीब 18 लाख के जेवरात पार कर दिए।

पूर्व प्रमुख के भाई राजेंद्र यादव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की की ग्रिल काटकर राजेंद्र के घर में पहुंचे चोर आलमारी व बक्से में रखे 18 लाख नकद व करीब 20 लाख के जेवरात समेट ले गए।

चोरों ने पड़ोस में रहने वाले राज किशोर मौर्य के घर को भी निशाना बनाया। उनके घर से भी नकदी व जेवरात चोरी हुए हैं। परिजनों के मौजूद नहीं होने के चलते चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं हो सकी।

राजेंद्र के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर अंदर जाते हुए कैद हुए हैं। डलमऊ के सीओ अरुण नौहवार ने बताया कि कैमरे की फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *