संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 28 May 2023 12:00 AM IST

रायबरेली। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप में इसी स्कूल के साथ ही आसपास के कई परिषदीय विद्यालयों के बच्चे मनोरंजन के साथ हुनर सीख रहे हैं। शनिवार को मुख्य आकर्षण रंगोली और चित्रकारी रहा। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को रंगोली बनाना और वाटर कलर पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया। व्यायाम शिक्षक मो. शोएब हसन खान ने योगाभ्यास से कराया। फ्री-स्टाइल डांस में बच्चों ने रोज की तरह खूब मस्ती की और नृत्य कला सीखी। पूर्व अध्यापिका अनीशा तनवीर ने वेस्ट मैटेरियल का सही इस्तेमाल करने का तरीका बताया। बेकार वस्तुओं का सदुपयोग कर गुलदस्ता और पेन स्टैंड बनाना सिखाया।

संगीत अध्यापिका अंजना चंद्रा ने छात्राओं को सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सिखाते हुए लय एवं सुर के बारे में बताया। महराजगंज के शिक्षक मो. नसीम ने रस्साकशी और हरचंदपुर की शिक्षिका खुर्शीद जहां ने चित्रकारी सिखाई। शिक्षिका वंदना मिश्रा, आरती मिश्रा, बीएड प्रशिक्षु अंशिका सोनकर, आस्था सिंह, दीक्षा वर्मा, रीता यादव आदि ने भी बच्चों का मनोरंजन करने और उन्हें हुनर सिखाने में सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें