संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:38 AM IST

रायबरेली। शहर क्षेत्र में शुक्रवार को रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में पूर्व प्रधान घायल हो गया। गुरुबख्शगंज क्षेत्र नकदिलपुर निवासी पूर्व प्रधान रामबहादुर (40) और मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी अवधेश कुमार (30) जल निगम संविदा पर काम करते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से शहर जा रहे थे।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मोटल चौराहे के पास लखनऊ से आ रही रायबरेली डिपो की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अवधेश की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रामबहादुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *