संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST

रायबरेली। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में चचेरी बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की बाइक सवार शुक्रवार रात बिजली के खंभे से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गुरुबख्शगंज क्षेत्र के अहमदपुर मजरे किलौली निवासी अजय कुमार (30) की चचेरी बहन सपना की शुक्रवार को शादी थी। वैवाहिक समारोह के लिए कुछ सामान लेने अजय अटौरा बुजुर्ग गया था। रात में लौटते समय रायबरेली-लालगंज मार्ग पर प्रभूपुर मजरे अटौरा बुजुर्ग मोड़ के बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।

इस हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अजय ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो शादी समारोह में मातम छा गया। परिजन बिलख पड़े। पुलिस के मुताबिक अजय हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में लगी चोट को मौत की वजह बताया जा रहा है। एसओ प्रवीर गौतम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें