संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST

Two killed in collision with uncontrolled car

ऊंचाहार में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी रेलवे क्राॅसिंग के पास बुधवार की देर शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बाइक से तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद बाइक कार में फंसकर लगभग 500 मीटर घिसटती चली गई।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गोड़वा हसनपुर निवासी राम औतार रैदास (38) अपने गांव के ही दर्शन प्रसाद (60) के साथ ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे गोकना गांव तेरहवीं में जा रहे थे। रेलवे क्राॅसिंग के पास ऊंचाहार की ओर से जमुनापुर की ओर जा रही कार ने कार बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से दोनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक कार में फंसकर घिसटती रही। कुछ दूर बाद बाइक कार से निकलकर बाहर हो गई और कार सवार वाहन समेत भागने लगे।

हेलमेट न पहनने की वजह से दोनों के सिर में भी गंभीर चोटें आईं और राम औतार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्शन प्रसाद को गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात दर्शन प्रसाद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *