लखनऊ। विज्ञान को रोचक तरीके से समझाने के लिए विद्यार्थियों ने नाटक को माध्यम बनाया। किसी ने समुद्र में बढ़ते प्रदूषण और उसके संरक्षण का संदेश दिया तो किसी ने एआई के फायदे और चुनौतियों को मंच पर उतारा।

आंचलिक विज्ञान नगरी में मंगलवार को आयोजित नगर स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में लखनऊ के 13 स्कूलों की टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। इसमें दून वैली हाई स्कूल, इंदिरानगर ने पहला स्थान हासिल किया।

दून वैली हाई स्कूल ने ‘एआइ की दुनिया’ नाटक से पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल, एलबीएस मार्ग ने ”उधार का समंदर” से दूसरा और सेंट जोसेफ कॉलेज, सीतापुर रोड ने ”वीआइपी पूजा : स्वाहा समंदर’ से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर

मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने स्कूलों में थिएटर को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। केंद्र प्रमुख शतदल घोष ने भी विज्ञान नाटकों के महत्व पर बात की। प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाली टीमें 30 नवंबर व एक दिसंबर को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में होने वाली उत्तरी भारत विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में नगर स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल

Source link