रायबरेली। भदोखर क्षेत्र के बेलागुसीसी गांव में करीब दो सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में मृत मिले एैन अली नामक युवक की हत्या की गई थी। एैन की हत्या उसके ही दोस्त इरशाद ने की थी। इस घटना का खुलासा करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस छानबीन में पता चला कि इरशाद की शराब पीने के आदत का एैन अली ने विरोध किया था। उसने इरशाद की शादी न होने की वजह शराब की बताया। इससे नाराज होकर उसने एैन अली को मारापीटा था।

बेलागुसीसी निवासी एैन अली (28) मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। नवंबर माह में छुट्टी लेकर वह गांव आया था। 29 नवंबर को एैन अली गांव में ही निमत्रण में गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 30 नवंबर की सुबह वह घर के बाहर बेहोशी हालत में पड़ा मिला।

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मो. अयूब उर्फ राजू ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए गांव की रुही पत्नी नफीस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी के बारे में जानकारी मिली।

भदोखर प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने शनिवार सुबह कुचरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास से बेलागुसीसी निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। आरोपी के मुताबिक एैन अली कहता था कि शराब पीने की वजह से उसकी शादी नहीं हो रही है। इससे नाराज इरशाद ने एैन अली का गला दबाने का प्रयास किया। इसके बाद मारापीटा जिससे वह बेहोश हो गया। उसे घर के बाहर छोड़कर इरशाद चला गया।

घटना में शामिल नहीं थी महिला

थाना प्रभारी ने बताया कि केस में नामजद कराई गई रूही का घटना में शामिल होना नहीं पाया गया। दोनों दोस्तों के बीच हुए झगड़े की जानकारी रूही को थी। रूही से पूछताछ में ही आरोपी इरशाद के बारे में जानकारी हुई। पूछताछ के बाद रूही को छोड़ दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें