ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में गत दिनों संदिग्ध हालात में मृत मिले युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सुहेलदेव आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ ऊंचाहार कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। सीओ के आश्वासन देने पर एक घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

क्षेत्र के अड्डा मजरे कल्यानी निवासी मणीचंद सोमवार सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। परिजनों ने मनीचंद की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या करने का संदेह जताया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन भी किया था। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का कहना है कि मनीचंद फांसी लगाकर आत्महत्या की।

पुलिस का कहना है कि मनीचंद की पत्नी का अंगद नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर मनीचंद ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया।

दूसरी तरफ मनीचंद की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी की अगुवाई में कई कार्यकताओं के साथ मनीचंद्र के परिजन शुक्रवार कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया।

सूचना पर पहुंचे सीओ अरुण नौहवार ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। सीओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात करके शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *