Water is not coming in Rajbeh, farmers get angry

रायबरेली में मंगलवार को शिवगढ़ क्षेत्र के सेहगों रजवाहा स्थित दुंदगढ़ गांव में पानी न पहुंचने क

शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकले सेंहगो रजबहा में पानी नहीं आने से मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने रजबहे पर एकत्रित होकर सिंचाई विभाग के अफसरों को जमकर कोसा। कहा यदि पानी छोड़ने में और विलंब हुआ, तो फसल सूख जाएगी।

11 किलोमीटर सेंहगो रजबहा से तीन माइनरें निकली हैं। रजबहे में पांच किलोमीटर तक पानी पहुंचता है। उसके बाद पानी नहीं पहुंच रहा है। तमनपुर निवासी अवधेश वर्मा, पहुरावां के किसान विजयपाल, सोनम वर्मा, दुंदगढ़ के दीपू रावत, बहादुरनगर के शिवबरन वर्मा, संगमलाल, रामकुमार वर्मा, अमन शर्मा ने बताया कि धान की फसल को पानी की बहुत जरूरत है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी छोड़े जाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

किसानों ने बताया कि रजबहे से जुड़ी विनायकपुर, तमनपुर और हसनपुर में धूल उड़ रही है। रजबहा सकरा होने से पांच किलोमीटर के आगे पानी नहीं जा पाता है। इस समस्या को कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। शारदा नहर लखनऊ खंड के सहायक अभियंता आकाश यादव ने बताया कि इस समय पानी अन्य नहरों में जा रहा है। जल्द ही सेंहगो रजबहे में पानी छोड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *