राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात रिटायर सैन्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

Trending Videos

घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित शॉपिंग स्क्वायर के बाहर की है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, अवधेश पाठक (61) वायुसेना से रिटायर्ड हैं। वह असंल के सेक्टर-डी स्थित शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट के बाहर कार में कुछ सामान रख रहे थे। 

इसी समय पीछे से आए युवक ने उन पर गोली चला दी। वह चिल्लाते हुए रेस्टोरेंट की तरफ भागे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें