संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST

राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र में लापता एक बालक का शव बृहस्पतिवार गांव के पास गुजरी शारदा नहर में मिला। बालक बुधवार से लापता था। छानबीन के बाद पुलिस का मानना है कि पानी में डूूबने से बालक की मौत हुई है।

भदोखर क्षेत्र के बेहटा खुर्द निवासी फूलचंद्र शर्मा का पुत्र किशन (10) गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बुधवार को गांव स्थित पहलवान वीर मंदिर में भंडारा खाने गया था। उसकी मां खेत चली गई थी। मां देर शाम घर लौटी तो किशन नहीं मिला। परिजनों ने किशन की तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने घर से कुछ स्थित शारदा सहायक नहर में छात्र के डूबने होने की आशंका जताई।

पुलिस ने नहर में बच्चे की तलाश शुरू कराई। बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास नहर में किशन का शव मिला। इस समय नहर में पानी कम है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह का मानना है कि नहर में गिरे किशन की पानी में डूबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *