संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:37 AM IST
सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र के बेवली गांव निवासी दयाराम के बेटे रितिन (21) का शव बृहस्पतिवार शाम गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह दो दिन पूर्व घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। बोलेरो गाड़ी चलाने वाले रितिन को परिजन तलाश रहे थे। उसका बंद मोबाइल फोन पैंट की जेब में मिला। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
