संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST

हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लापता वृद्ध का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। खेत से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ग्राम बहेरवा निवासी संकटा प्रसाद (60) रविवार शाम खेत गया था लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा।

परिजनों ने तलाश किया पर पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्हें गन्ने के खेत से दुर्गंध आई। पास जाकर देकर तो संकटा प्रसाद का शव संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। एसओ भानू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप या अनहोनी की शंका जाहिर नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें