संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST

लालगंज (रायबरेली)। तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शेर बहादुर की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि पीठासीन अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव को लेकर कोई वार्ता नहीं की गई। जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को निराश लौटना पड़ा। इस मौके पर ज्योतिरेंद्र मिश्रा, आरपी सिंह, अशोक शुक्ला, दल बहादुर सिंह, राम नारायण, सर्वेश सिंह, लक्ष्मी यादव, तरुण श्रीवास्तव, राजबली, मोहित आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें