संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST

रायबरेली में वर्दी में रील बनाते जगतपुर थाना में तैनात सिपाही की वायरल वीडियो से ली गई फोटो। स
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली में तैनात सिपाही नागेंद्र कुमार चौहान को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सिपाही वर्दी पहनकर रील बनाई थी। उसकी बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे सस्पेंड किया गया। साथ ही सिपाही की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। डयूटी के दौरान वर्दी पहनकर रील बनाना नियम विरुद्ध है। संवाद
