संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 20 Dec 2023 12:14 AM IST

रायबरेली। विकास भवन में जिलापूर्ति कार्यालय गेट के पोर्टिको की छत का प्लास्टर मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कर्मचारी को चोटें नहीं आई। हादसे के दौरान वाहन खड़ी कई मोटरसाइकिलों को मामूली नुकसान पहुंचा है। कर्मचारियों का कहना है कि प्लास्टर जर्जर होने के चलते थोड़ा-थोड़ा करके गिर रहा था। खतरे की आशंका के चलते पोर्टिको के नीचे कोई कर्मचारी रुकता नहीं था। मंगलवार को अचानक बाइकों पर प्लास्टर गिर गया। कर्मचारियों ने पोर्टिको की छत को दुरुस्त कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें