शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के सीवन गांव में बुधवार रात हुए विस्फोट में घायल पांच वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसके पिता, मां समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को सीओ, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। अफसरों का दावा है कि सिलेंडर फटने से मकान में धमाका हुआ था।

इस विस्फोट में वसीम (28), पत्नी महजबीन (28), पुत्री आलिया (5) और मां जरीबा झुलस गई थी। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। आलिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया। महजबीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ महराजगंज इंद्रपाल सिंह व एसडीएम राजितराम गुप्ता ने बृहस्पतिवार सुबह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मकान में विस्फोट हुआ, वहां पर आतिशबाजी का सामान बन रहा था। तेज धमाका होने के चलते टीनशेड गिर गया था।उधर, सीओ ने बताया कि सिलेंडर फटने के चलते हादसा हुआ। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि छोटे पटाखे उसके घर में मिले हैं। इसके साथ दो छोटे सिलेंडर और सिलेंडर भरने का उपकरण मिला है। बड़े सिलेंडर की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *