WORLD CUP CRICKET AUSTRALIYA SRILANKA EKANA

इकाना स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच हुए विश्वकप मुकाबले में भारतीय दर्शकों ने बढ़

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में विश्व कप का दूसरा मैच आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सोमवार को खेला गया। इस दौरान भारतीय दर्शकों ने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। शहरियों ने अवध की परंपरा निभाते हुए मेहमाननवाजी निभाई। हालांकि पहले मैच की अपेक्षा स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ काफी कम रही। करीब आठ हजार दर्शक ही मैच देखने पहुंचे। रही-सही कसर देर शाम बारिश-आंधी ने पूरी कर दी जिससे भीड़ नहीं बढ़ सकी।

सुबह से ही स्टेडियम के बाहर सन्नाटा पसरा था। दोपहर करीब 12 बजे 200 से 250 लोग ही स्टेडियम के बाहर नजर आए। इनमें कई गेट नंबर दो पर टिकट काउंटर पर खड़े थे। मैच वाले दिन बिक्री पर रोक के बावजूद टिकट बेचे गए। बावजूद इसके दर्शक नहीं पहुंच सके। दिन में धूप से बचने के लिए जो लोग शाम को मैच देखने की योजना बनाए थे, वे बारिश-आंधी की वजह से घर पर ही रुक गए। मैच शुरू होने से पहले दर्शकों ने तिरंगे का टैटू बनवाया। इस दौरान सड़क किनारे खाने पीने की दुकानें भी सजी रहीं। स्टेडियम में बैग लेकर जाना प्रतिबंधित था। कुछ दुकानदार 50 रुपये लेकर लोगों का बैग भी जमा कर रहे थे।

लविवि के विदेशी विद्यार्थियों पर चढ़ा विश्वकप का खुमार

लखनऊ। चार साल के इंतजार के बाद शुरू हुए क्रिकेट वर्ल्ड का खुमार पूरे देश पर चढ़ा हुआ है। इस खुमार से लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्र भी अछूते नहीं हैं। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के विद्यार्थी हॉस्टल में टीवी और लैपटॉप के जरिए मैच देखने के साथ ही अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम भी पहुंच रहे हैं।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को हुए मैच में श्रीलंकाई स्टूडेंट महेश चतुरंगा, उद्देश्यिका सुलोचनी व प्रबोद्ध करुनायका इकाना स्टेडियम पहुंचे। अपनी सरजमीं से दूर विश्व कप में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाना उनके लिए नया अनुभव था। अपने देश के बल्लेबाजों को मैदान में खेलते देखकर वे खुशी से झूम उठे। साथ ही श्रीलंका के जीतने की दुआ के साथ उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

छात्रावास में सजी क्रिकेट प्रेमियों की महफिल

जो क्रिकेट प्रेमी अपने मनपसंद खिलाड़ियों को स्टेडियम में खेलते हुए नहीं देख पाए। वह आचार्य नरेंद्र देव अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में अपने लैपटॉप और फोन पर मैच देखते नजर लाए। पूरे मैच के दौरान छात्रावास के छात्रों में गजब का उत्साह दिखा। इस छात्रावास में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका समेत कई देशों के छात्र यहां रहते हैं। जिसमें इन तीन देशों की टीमें क्रिकेट विश्वकप में भाग भी ले रही हैं।

विश्व विजेताओं को हराकर अभिभूत हुए अफगान :

लविवि में पढ़ने वाले अफगानी विद्यार्थी अपनी टीम के हाथों रविवार को हुई इंग्लैंड की पराजय के बाद सातवें आसमान पर हैं। इंग्लैंड इस समय मौजूदा विश्व चैंपियन है। ऐसे में उनको हराकर अफगान छात्रों को विश्व विजेता जैसी फीलिंग हो रही है। दिल्ली जाकर स्टेडियम में मैच देखने वाले छात्र कलीमुल्लाह तुराब और अहमद शेख लोदिन ने बताया कि वे अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने गए थे, मैच जीतने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने भारतीय दर्शकों का विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जो उनकी टीम का समर्थन कर रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें