संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 10 Dec 2023 12:21 AM IST

रायबरेली। शहर के एक क्लब में जुआ खेले जाने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। क्लब एक अधिकारी का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में क्लब के अंदर टेबल पर ताश केे पत्ते दिख रहे हैं। एक व्यापारी नेता पैसे गिनने के बाद दूसरे व्यक्ति को दे रहा है। टेबल पर नगर पालिका के एक पूर्व अध्यक्ष मौजूद हैं। वायरल वीडियो तीन-चार दिन पूर्व का बताया जा रहा है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जुआ खेलने के वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *