संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST

सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र में मटियरवा चौराहे के पास फास्ट फूड की दुकान लगाने वाला एक युवक शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मृत मिला। वह बृहस्पतिवार रात से लापता था। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने फॉरेसिक टीम के साथ मौके पर जांच की।

क्षेत्र के पीरानगर निवासी दिनेश कुमार (20) सलोन-परशदेपुर रोड के किनारे फास्टफूड की दुकान लगाता था। गुरुवार रात नौ बजे दिनेश दुकान बंद कर बाइक से निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार सुबह केशवापुर गांव के पास सड़क किनारे दिनेश का मृत मिला। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मृत युवक के ऊपर बाइक पड़ी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें