Water filled from road to doorstep

रायबरेली में मंगलवार को देवानंदपुर के पास सड़क पर हुए जलभराव से फंसे ऑटो को धक्कामार कर बाहर नि

रायबरेली। बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। शहर में सड़कों से लेकर घर की चौखट तक पानी भरा है। इससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ लोग जलभराव से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ पालिका की ओर से पानी निकासी के इंतजाम महज खानापूर्ति भर हैं। इससे शहर में रहने वाली ढाई लाख आबादी को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। नालों की ठीक तरीके से साफ-सफाई न होना जलभराव की मुख्य वजह बन रही है।

रुकरुक कर कई दिनों से बारिश हो रही है। दो दिन तेज बारिश हुई, लेकिन सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई। बारिश से नया पुरवा स्थित तालाब उफना गया है। इससे पानी लोगों के घरोंं के आसपास भरा है। सोनिया नगर, महानंदपुर, लखपति नगर में पालिका के पंपों के जरिए पानी निकासी कराई जा रही है।

मोहल्ले के दिनेश गुप्ता, अशफाक खां, सूरजदीन कहते हैं कि जलभराव से घर से निकलना दुश्वार है। आचार्य द्विवेदी नगर, आजाद नगर, देवानंदपुर, अयोध्यापुरी, गल्ला मंडी में सड़क से लेकर लोगों के घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। हर बार शहरवासियों को जलभराव के संकट से जूझना पड़़ता है, लेकिन बारिश के पहले जलभराव से निपटने के इंतजाम ठीक तरीके से नहीं किए जाते। खासकर नालों की साफ-सफाई ठीक तरीके से नहीं होती है। यदि तेज बारिश हुई तो जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी।

नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जिन मोहल्लों में जलभराव हुआ है, वहां पर टीम भेजकर पंपों के जरिए पानी निकासी कराई जा रही है। जलभराव से नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *