संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 16 Jun 2023 11:18 PM IST

सीतापुर। सतीश गोयल भले ही दुनिया से चले गए हों लेकिन मरणोपरांत उनकी आंखों से दूसरों के जीवन में उजाला आएगा। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार सक्षम संस्था ने घर पहुंचकर नेत्रदान कराया। शहर से सटे बिजवार सीतापुर निवासी सतीश गोयल (60) का गुरुवार रात निधन हो गया था।

उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार सक्षम संस्था की टीम ने उनके घर पहुंचकर नेत्रदान कराया। आंख अस्पताल की टीम में शामिल डॉ. स्वर्णिम के नेतृत्व में डॉ. कृतिका श्रीवास्तव, डॉ. नवीन, डॉ. रवीश, डॉ. आदित्य ने नेत्रदान कराया। इस अवसर पर हरीश अग्रवाल, प्रशांत गोयल, जगदीश गोयल, प्रतीक गोयल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *