संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 17 Nov 2023 12:29 AM IST

रायबरेली। जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी जल्द दूर होगी। शासन स्तर पर चयनित सात एमबीबीएस चिकित्सक जिले को मिले हैं।

इनमें चार चिकित्सकों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जॉइन भी कर लिया है। इन चिकित्सकों को सीएचसी व पीएचसी पर तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर वॉक इन इंटरव्यू करवाकर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती की गई थी। इसमें जिले को सात चिकित्सक मिले हैं। बृहस्पतिवार को चार चिकित्सक डॉ. दाउद हुसैन, डॉ. वैभव शुक्ला, डॉ. अरविंद कुमार राव और डॉ. अंकिता यादव ने जॉइन कर लिया है। तीन अन्य चिकित्सक जल्द ही जॉइन करेंगे। चिकित्सकों को सीएचसी व पीएचसी में तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से मरीजों को राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *