संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:23 AM IST

रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो अवैध वेंडर।
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर शुक्रवार को सीएमआई नीरज सोमवंशी ने सामान बेचते हुए दो अवैध वेंडरों को पकड़ा। उनके पास से प्लेटफाॅर्म पर सामान की बिक्री करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला है। पकड़े गए वेंडर अभिषेक ग्राम जावन झांसी व लालू प्रसाद बीकसूर सीतापुर के रहने वाले हैं।
सीएमआई ने बताया कि दोनों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। ये बेगमपुरा एक्सप्रेस के वेंडर हैं। जो यहां पर गलत तरीके से सामान बेचने आए थे। दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी की गई है।
