Lucknow News: Akhilesh Yadav said, the availability of electricity is only on paper, the public is doing trahi

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की उपलब्धता सिर्फ कागजों पर है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाली भाजपा सरकार में अघोषित बिजली कटौती के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली का महंगा बिल भरने के बाद भी लोग गर्मी में उबल रहे हैं। लोगों की परेशानियों से बेखबर भाजपा के नेता टिफिन खाने का नाटक कर रहे हैं। भाजपा सरकार छह साल से सत्ता में है, पर भाजपा ने बिजली संकट से उबारने के लिए कुछ नहीं किया।

अखिलेश ने कहा कि रोजाना ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। लखनऊ तक में बिजली संकट है। जनता के दुख-दर्द से भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है, इसलिए भाजपा की 6 साल की सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में नई सौर ऊर्जा नीति की घोषणा के अतिरिक्त सोलर पॉवर प्लांट भी स्थापित किए गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *