
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले चंद जिले वीवीआईपी होते थे, लेकिन अब पूरे प्रदेश में समान तरीके से विकास कार्य हो रहा है। गांव और गरीबों के विकास के लिए अनुपूरक बजट जरूरी था। वह शुक्रवार को विधान परिषद में अनुपूरक बजट पर चर्चा कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष के लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि आलोचना होनी चाहिए, लेकिन सकारात्मक तरीके से। हर सकारात्मक आलोचना का सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ चार जाति मानी है। गरीब, किसान, युवा और महिला। इन सभी के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार तत्पर है।