Lucknow News: Ornamental pole and facade lighting in Mathura worth four crores

उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत मथुरा में तीसरी योजना स्वीकृत की गई है। करीब चार करोड़ रुपये से यहां पर आरनामेंटल पोल, फसाड लाइटिंग और डिवाइडर मरम्मत कराई जाएगी। इसके पहले बांके बिहारी मंदिर और डेम्पियर नगर स्थित म्यूजियम की फसाड लाइटिंग के लिए लगभग 2.22 करोड़ व विभिन्न सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 4.59 करोड़ स्वीकृत हुए थे।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत छठीकरा तिराहे से मल्टीलेबिल तक डिवाइडर की मरम्मत, आरनामेंटल पोल लगाने व प्रकाश व्यवस्था और सड़क किनारे फसाड लाइटिंग के कार्य कराए जाएंगे। इसमें 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 50 प्रतिशत धनराशि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा देगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत जनप्रतिनिधि, सक्षम व्यक्ति, संस्था व संगठन भी प्रस्तावक हो सकते हैं। प्रस्ताव पर खर्च होने वाली राशि का 50 प्रतिशत सरकार और 50 प्रतिशत व्यक्ति या संस्था देगी।

इसी तरह जनप्रतिनिधियों की ओर से भी जो प्रस्ताव आएंगे, उसमें भी सरकार 50 प्रतिशत और 50 प्रतिशत राशि जनप्रतिनिधि को देनी होगी। योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थल या कम जानकारी वाले पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर उसे उच्चस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें