
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चेहल्लुम के जुलूस को लेकर गुरुवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जुलूस दोपहर में नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी और विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। इसको लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे से ही डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जुलूस के दौरान इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन को पुलिस द्वारा निकलवाया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।
इसका रखें ध्यान
– टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, संबंधित वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज सआदतगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) चौराहा से यातायात नक्खास व टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौक होकर जा सकेगा।
– रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। संबंधित वाहन मेडिकल कॉलेज या नाका के रास्ते जा सकेंगे।
– नक्खास तिराहे से टूडियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
– हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
– बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। संबंधित को टिकैत राय तालाब व राजाजीपुरम के रास्ते जाना होगा।
– मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य तक जाएगा।
– एवरेडी तिराहे से यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर तिराहे) की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को भूसा मंडी, मवैया व आलमबाग के रास्ते जाना होगा।
– रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे से यातायात एवरेडी या विक्रम काॅटन मिल व कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। संबंधित यातायात को भरत पुरी रोड राजाजीपुरम के रास्ते जाना होगा।
– आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगडा फाटक ओवर ब्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल व ऐवररेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
– विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लंगडा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
– ए ब्लॉक राजाजीपुरम (यूनियन बैंक) तिराहा से कोई यातायात कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। संबंधित वाहन ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
– मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा। इसे आलमबाग सूर्यनगर होकर जाना होगा।
