JPS Rathore given the command of MP and Mahendra Singh the command of 29 assembly constituencies of Rajasthan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ई-पोर्टल का शुभारंभ करते हुए।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राजस्थान और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी बागडोर उत्तर प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों के हाथ रहेगी। एक छोर पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं योगी सरकार के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी चुनाव प्रबंधन करेंगे।

मध्यप्रदेश में भाजपा की ओर से चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य यात्रा में शामिल होकर जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पार्टी ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रबंधन की कमान सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर को सौंपी है। राठौर को भोपाल संभाग के कुल 25 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी भी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को एमपी में दस विधानसभा और तीन लोकसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह राजस्थान के प्रभारी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला को जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर चुनावी व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को अजमेर संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर जिले के कुल 29 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। इतना ही नहीं यूपी के 66 विधायकों को दूसरे चरण के लिए राजस्थान के विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *