Lucknow News: Voter list revision special campaign from today

मतदाता सूची
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 25-26 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। भाजपा, सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने मतदाता बढ़ाने में पूरी ताकत झोंक दी है।

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष अभियान 25-26 नवंबर और 2-3 दिसंबर को संचालित किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होना है। लोकसभा चुनाव इसी मतदाता सूची से होना है लिहाजा चुनाव की तैयारियों मे जुटे सभी दल मतदाता बढ़ाने में सक्रिय हैं। 

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 100 और विधानसभा क्षेत्र में 20,000 मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। पार्टी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को वोटर चेतना अभियान के तहत शनिवार और रविवार को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संदिग्ध लोगों के नाम हटवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का संदेश भेजा गया है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की और शिक्षण संस्थानों में युवाओं से संपर्क कर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।

उधर, जानकारी के मुताबिक सपा के कार्यकर्ता भी मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय रहेंगे। सपा के संभावित प्रत्याशियों के समर्थक भी बड़ी संख्या में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सक्रिय है। कांग्रेस, रालोद, बसपा सहित अन्य दलों की ओर से भी मतदाता बढ़ाने का कार्यक्रम जिला स्तर पर चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *