Lucknow News: Rajnath Singh reached Lucknow, visited Hanumanji and gave the message of development for all

लखनऊ में लेटे हनुमान जी के दर्शन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा सबका साथ-सबका विकास के संदेश के साथ शुरू हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह पहले सीधे नदवा कालेज पहुंचे। यहां मुस्लिम धर्मगुरूओं के अलावा उन्होंने यहां पढ़ने वाले तालिब से भी बातचीत की। 

राजनाथ सिंह ने बताया कि कैसे मुस्लिम समाज के लिए भी उनकी सरकार ने भलाई के काम किए हैं। यहां उनके साथ मेयर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। नदवा से निकलने के बाद वह मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां महंत दिव्या गिरी ने पूजा-अर्चना कराई। पक्का पुल के पास लेटे हुए हनुमानजी के मंदिर में भी वह दर्शन के लिए पहुंचे। यहां मंदिर प्रशासन ने उनको लेटे हुए हनुमानजी की तस्वीर व गदा को प्रतीक चिंन्ह के रूप में भेंट किया। रक्षामंत्री का लोगों से कहना है कि लखनऊ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *