Lucknow News : BJP candidate Dr. Dinesh Sharma elected unopposed in Rajya Sabha by-election

डॉ. दिनेश शर्मा और स्वतंत्रदेव
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा की यह सीट भाजपा सांसद हरद्वार दूबे के निधन से खाली हुई थी।

बता दें कि बलिया के रहने वाले हरद्वार दूबे 26 नवंबर 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे, लेकिन बीमारी की वजह से उनका इसी साल 26 जून को निधन हो गया था। इसके बाद आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। पेशे से शिक्षक डॉ. दिनेश शर्मा योगी सरकार में 2017 से 2022 तक उप मुख्यमंत्री के तौर पर माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी देख चुके हैं। हालांकि योगी-02 सरकार में डॉ. शर्मा को स्थान नहीं मिल पाया था। भाजपा ने डा. शर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण के स्थान पर ब्राह्मण को मौका दिया है।

एक साल में 21 लाख रुपये बढ़ी डॉ. दिनेश शर्मा की संपत्ति

राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा की पत्नी के पास उनसे ज्यादा चल संपत्ति है। लेकिन उनके नाम अचल संपत्ति नहीं हैं। डॉ. शर्मा ने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में 4,41,32,220 रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। बीते एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 21 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। डॉ. शर्मा के पास 61.49 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 61.82 लाख रुपये की चल संपत्ति है। डॉ. शर्मा के पास 45 हजार रुपये और पत्नी के पास 25 हजार रुपये नकद है। उनके पास एक रिवाल्वर और एक बंदूक भी है। उनके पास 20 ग्राम सोने के जेवरात है। जबकि पत्नी के पास 15 लाख रुपये कीमत के 250 ग्राम सोने के जेवरात है। 15 किलो चांदी के जेवरात भी हैं। डॉ. शर्मा के पास 1987 मॉडल की एक मारुति कार है जो वर्तमान में अनुपयोगी है। डॉ. शर्मा के पास 3.18 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। डॉ. दिनेश शर्मा की संपत्ति में बीते करीब एक वर्ष में 21 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। 2022 में विधान परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने 4.20 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का खुलासा किया था। इस बार संपत्ति बढ़कर 4.21 करोड़ हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *