
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव व 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अजित सिंह दौला, हाजी वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, कुंवर नरेंद्र सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा, नरेंद्र खजूरी, रामआत्रे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुंवर अय्यूब अली व आदित्य विक्रम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इसी क्रम में शैलेंद्र यादव, चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक, तिरसपाल मलिक, जितेंद सिंह, राज प्रताप त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, अम्बुज पटेल, रजनीकांत मिश्रा, मौलाना नजमुद्दीन काजमी, हवलदार यादव, अशोक चौधरी, अटल चौधरी, सुभाष गुर्जर, विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, अरुणेंद्र पटेल, रामवती तिवारी, आरपी सिंह चौहान, धीर सिंह एडवोकेट, कपिल चौधरी, इमरान हैदर रिजवी, जसवंत सिंह, विजय कौशिक, विजय यादव, शाहनवाज खान, मनोज सिंह चौहान, शिवकुमार त्यागी, योगेश नौहवार, रामबहादुर चौधरी व रामनिवास पाल को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
युवा रालोद ने घोषित किए कई जिलाध्यक्ष
युवा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल ने कई जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसके अनुसार हस्तिनापुर क्षेत्र में राहुल धामा को बागपत, प्रशांत चौधरी को मेरठ, अशोक त्यागी को हापुर, माजिद गाजी को बुलंदशहर, शादाब अली को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में ब्रज क्षेत्र में अमित गुर्जर को मथुरा, महिपाल चौधरी को हाथरस, अमर सिंह पचहरे को फिरोजाबाद, डॉ. मो. अजीज खान को कासगंज का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रुहेलखंड क्षेत्र में गुरमीत सिंह चीमा को मुरादाबाद, इरकान अली को अमरोहा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
