Lucknow News: Case registered against Wasim Rizvi alias Jitendra Narayan

वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र नारायण
– फोटो : amar ujala

विस्तार


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रह चुके वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ सआदतगंज थाने में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर सआदतगंज के मुताबिक बृहस्पतिवार को हातानूरबेग निवासी कनीज फातिमा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि बीती 27 जनवरी को वसीम रिजवी ने फेसबुक पर इस्लाम धर्म, पैगंबर, उनकी पत्नी और कुरान को लेकर आपत्तिजक टिप्पणी की थी। इसके बाद आरोपी ने उस आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट कर दिया था। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सआदतगंज थाने में केस दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *