
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धर्म अगर धर्म के रास्ते पर चलेगा तो जरूर सम्मान किया जाएगा। अगर शूद्रों और महिलाओं को सम्मान न देने की बात करेंगे तो आलोचना सहन ही करनी पड़ेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका सिर काटने पर इनाम की घोषणा करने वाले मुद्दे पर कहा कि संतों की आड़ में आतंकी छिपे हुए हैं। उनसे इसके सिवा कुछ और उम्मीद नहीं की जा सकती।
स्वामी प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संविधान के दायरे में रहकर बात करते हैं। संविधान में भी लिखा है कि अंधविश्वासों और पाखंड के खिलाफ हमें आवाज उठानी है और लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा समेत सभी धार्मिक स्थलों का विकास होना चाहिए। लेकिन, इसके साथ ही नौजवानों को रोजगार देने का काम भी होना चाहिए।
