Lucknow News: Air operations disrupted due to fog, many flights delayed, passengers upset

कोहरे के कारण उड़ान प्रभावित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कोहरे के चलते विमानों का संचालन मंगलवार को भी बेपटरी रहा। दिल्ली, मुम्बई, इंदौर, नागपुर, बंगलुरु आदि से लखनऊ आने-जाने वाली फ्लाइटें देरी की शिकार हुईं। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली उड़ान को कैंसिल कर दिया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6353 अपने निर्धारित समय सुबह 8:35 के बजाय 11:10 पर पहुंची। नागपुर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 9:10 के बजाय 12:51 बजे, इंदौर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:05 के बजाय 1:01 बजे, मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह सवा दस बजे की जगह सुबह 11:19 बजे, मुम्बई से लखनऊ आने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट दोपहर 1:08 बजे, देहरादून से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 12:25 के बजाय डेढ़ बजे, मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर सवा एक बजे की जगह 3:16 बजे, जयपुर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 1:55 बजे की जगह 2:44 बजे, दिल्ली से लखनऊ की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दोपहर 2:20 के बजाय 4:34 बजे, रांची से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 2:45 के बजाय 4:38 बजे पहुंची।

लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट निर्धारित समय शाम 6:20 पर जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

देरी से हुआ इन विमानों का टेकऑफ

लखनऊ से मस्कट जाने वाली सलाम एयरलाइंस की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 4:00 बजे के बजाय 6:08 से रवाना हुई।

ऐसे ही लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 5:40 के बजाय 10:32 बजे, लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7:35 के बजाय 11:58 बजे, लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह पौने आठ बजे की जगह 10:39 बजे, लखनऊ से मुंबई की इंडिगो की फ्लाइट सुबह आठ बजे की जगह 10:27 बजे, लखनऊ से रांची की इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8:30 की जगह 11:04 बजे, लखनऊ से दिल्ली की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह 8:35 के बजाय 12:03 बजे, बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9:10 के बजाय 12:27 बजे, हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह नौ बजे की जगह 11:14 बजे, इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9:30 बजे की जगह 1:40 बजे, देहरादून जाने वाली इंडिगो की सुबह 9:40 के बजाय 10:59 बजे, बंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह 9:45 के बजाय 10:51 बजे, पटना की इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:15 के बजाय 11:53 बजे, मुंबई की इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11:10 के बजाय 12:17 बजे, मुंबई जाने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 11:35 के बजाय दोपहर 2:01 बजे, जेद्दा जाने वाली सऊदी की फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 12:00 के बजाय 1:13 बजे रवाना हुई।

इसी क्रम में लखनऊ से अहमदाबाद की इंडिगो की फ्लाइट, मुंबई, आगरा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, पुणे, गोवा आदि की उड़ानें भी देरी से रवाना हुईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें